PM Modi will hand over gifts to the people of Udaipur in 3 hours -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी 3 घंटे में उदयपुर की जनता को सौंपेंगे कई सौगातें

khaskhabar.com: रविवार, 27 अगस्त 2017 12:22 PM (IST)
PM मोदी 3 घंटे में उदयपुर की जनता को सौंपेंगे कई सौगातें
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को उदयपुर आ रहे हैं। वे नई दिल्ली से वायुसेना के विमान से उड़ान भरकर दोपहर 12:25 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर में करीब तीन घंटे 10 मिनट के अल्प प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेकर अपराह्न‌ 3:45 बजे नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि प्रधानमंत्री 29 अगस्त को सुबह 11:15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 12:25 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वे वहां से 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे महाराणा प्रताप खेलगांव आएंगे। यहां दोपहर एक से दो बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण एवं शिलान्यास के समारोह में भाग लेंगे तथा खेलगांव मैदान पर ही जनसभा को संबोधित करेंगे। वे वहां प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। मोदी दोपहर 2:15 बजे खेलगांव से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:35 बजे बडग़ांव पहुंचेंगे। वहां से कार से टाइगर हिल स्थित प्रताप गौरव केन्द्र जाएंगे। वे अपराह्न 2:45 से 3:05 बजे तक प्रताप गौरव केन्द्र का अवलोकन करेंगे। इसके बाद पुन: बडग़ांव से हेलिकॉप्टर द्वारा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचेंगे। अपराह्न 3:45 बजे भारतीय वायुसेना के वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।
तीन साल में बिछा दिया सडक़ों का जाल
इधर, पत्रकार वार्ता में गृहमंत्री कटारिया ने कहा था कि उदयपुर की जनता को प्रधानमंत्री मोदी से कुछ मांगने के भजाय उनका आभार जताना चाहिए, क्योंकि पिछले सात दशक में जितना सडक़ तंत्र विकसित नहीं हुआ, उतना केवल बीते 3 वर्ष में हुआ है। कार्यक्रम के माध्यम से उनकी पार्टी संभाग के सभी चार संसदीय क्षेत्रों की जनता तक भी पहुंचना चाहती है। पीएम की ओर से पहले उदयपुर को इतनी सौगातें मिल चुकी हैं। आगामी दो माह बाद डबोक एयरपोर्ट से 23 फ्लाइटें उड़ान भर सकेंगी। इनकी संख्या अब तक 12 ही थी। मंच के माध्यम से ही प्रधानमंत्री मोदी उदयपुर शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की भी घोषणा करेंगे। साथ ही कोटा के हैंगिग ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement