Advertisement
उदयपुर में हृदयविदारक घटना: घर के आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लेपर्ड ने छत से छलांग लगाकर किया हमला, मौत

हंसते-खेलते परिवार में छाया मातम: मृतक बच्ची के पिता सुरेश मीणा झामरकोटड़ा स्थित एक फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में कार्य करते हैं और उनका एक सात साल का बेटा भी है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था, लेकिन इस अचानक हुए हमले ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
रात 12 बजे फिर नजर आया लेपर्ड; ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग ने शुरू की निगरानी
दो पिंजरे और पांच ट्रैप कैमरे लगाए: घटना की सूचना मिलते ही गिर्वा तहसीलदार गणेश कुमार विजयवर्गीय, पटवारी और सहायक वन संरक्षक (ACF) राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसीएफ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के समीप ही झामरकोटड़ा का पहाड़ी इलाका और घना जंगल है। लेपर्ड को पकड़ने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पीड़ित परिवार के मकान के आसपास दो पिंजरे और पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
पूरी रात दहशत में रहे ग्रामीण: ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12 बजे एक बार फिर लेपर्ड का मूवमेंट गांव के पास देखा गया, जो कुछ देर बाद झाड़ियों से होता हुआ पहाड़ी की ओर चला गया। वन्यजीव के लगातार बढ़ते खतरे को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग की टीम के समक्ष गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए लेपर्ड को जल्द से जल्द पिंजरे में कैद करने की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर तैनात रहकर लगातार निगरानी कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


