Advertisement
उदयपुर की 20 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव के नतीजे : मावली, भींडर, बड़गांव, खेरवाड़ा, सुलाव व कोटड़ा में भाजपा का परचम

उदयपुर। उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को हुए प्रधान पद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी बढ़त हासिल करते हुए प्रमुख पंचायत समितियों पर कब्जा जमाया है। दोपहर तीन बजे मतदान संपन्न होने के बाद आए परिणामों में मावली, भींडर, बड़गांव, खेरवाड़ा, सुलाव और कोटड़ा में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि वल्लभनगर में भाजपा की पूनम मेनारिया पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। दूसरी ओर, सायरा और ओगणा में कांग्रेस तथा झाड़ोल में निर्दलीय उम्मीदवार ने प्रधान की कुर्सी पर कब्जा किया है।
प्रमुख पंचायत समितियों की स्थिति: वल्लभनगर में प्रस्तावक नहीं मिलने से कांग्रेस मैदान से बाहरवल्लभनगर (भाजपा निर्विरोध): वल्लभनगर पंचायत समिति में भाजपा प्रत्याशी पूनम मेनारिया निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। यहां कांग्रेस के पास केवल एक ही पंचायत समिति सदस्य होने के कारण उसे प्रस्तावक तक नहीं मिल पाया, जिससे कांग्रेस की ओर से नामांकन ही दाखिल नहीं हो सका और भाजपा की राह आसान हो गई।
सुलाव पंचायत समिति: सुलाव में भाजपा के रणमल ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें कुल 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गौतम प्रकाश बुम्बरिया को महज 2 वोटों से संतोष करना पड़ा।
सायरा, ओगणा और झाड़ोल: सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने जीत दर्ज की। इसके अलावा ओगणा में भी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा, जबकि झाड़ोल पंचायत समिति में निर्दलीय उम्मीदवार ने दोनों प्रमुख दलों को पछाड़ते हुए जीत हासिल की।
भींडर में बहुमत के बावजूद हारी कांग्रेस; प्रत्याशी के लापता होने पर प्रीति शक्तावत ने जताया विरोधभाजपा विधायकों पर लगाया बंधक बनाने का आरोप: भींडर पंचायत समिति के चुनाव के दौरान सियासी पारा चरम पर रहा। वल्लभनगर की पूर्व कांग्रेस विधायक प्रीति शक्तावत ने आरोप लगाया कि भींडर में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद उनके प्रधान पद के उम्मीदवार को भाजपा नेताओं ने अपने कब्जे में ले लिया है। शक्तावत ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार दिव्या तंवर और उनके पति रणजीत सिंह लापता हैं और उन्हें शक है कि दोनों निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी तथा वल्लभनगर विधायक दलीचंद डांगी के कब्जे में हैं।
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच गरमाया माहौल: इस घटनाक्रम को लेकर भींडर पंचायत समिति कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई और माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस की गाड़ी में उनका उम्मीदवार लाया गया, तो वे उसे अपने साथ लेकर जाएंगे। गौरतलब है कि 19 सदस्यों वाली भींडर पंचायत समिति में 10 कांग्रेस, 4 भाजपा और 5 अन्य सदस्य चुनाव जीतकर आए थे, लेकिन सियासी उठापटक के बीच यहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


