Please welfare Sambln-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कल्याणकारी योजनाओं से करें सम्बलन-कस्वां

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 9:23 PM (IST)
कल्याणकारी योजनाओं से करें सम्बलन-कस्वां
कोटा। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती कमला कस्वां ने गुरुवार को कोटा में बोर्ड के अधीन संचालित शिशु पालना गृहों और परिवार परामर्श केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश किए। समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने बोर्ड के अधीन संचालित परिवार परामर्श केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्य पर संतोष व्यक्त किया। करणी नगर विकास समिति एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय परिवार परामर्श केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी टीम वर्क से कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति कर कमजोर वर्ग का सम्बलन करें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement