Pitbull attacks 6-month-old baby in Sonipat; hospitalized in critical condition; CCTV footage goes viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनीपत में 6 महीने के बच्चे पर पिटबुल का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; CCTV वीडियो वायरल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 12:25 PM (IST)
सोनीपत में 6 महीने के बच्चे पर पिटबुल का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; CCTV वीडियो वायरल
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गली से अपनी बुआ के साथ जा रहे महज 6 महीने के बच्चे पर एक पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बच्चे को बचाने पहुंची बुआ पर भी किया हमला



बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी बुआ के साथ गली से गुजर रहा था। इसी दौरान एक पिटबुल अचानक उनकी ओर दौड़ता हुआ आया और बच्चे पर झपट पड़ा। कुत्ते ने बच्चे को दबोच लिया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी बुआ ने कुत्ते से उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया।पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
गंभीर हालत में PGI रोहतक में चल रहा इलाज




हमले में 6 महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की दादी के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
कुत्ते के मालिक पर भी उठ रहे सवाल



घटना के बाद कुत्ते के मालिक की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चे की दादी ने आरोप लगाया है कि कुत्ते के मालिक की ओर से इलाज का खर्च नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से अभी पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।इस घटना के बाद सिक्का कॉलोनी के स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई कर सकती है।
यहां क्लिक कर देखिये डरा देने वाली वीडियो

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement