pilot continued the birthday groupism, -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पायलट के जन्मदिवस कांग्रसी करते रहे गुटबाजी , समर्थक रहे दूर

khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 5:47 PM (IST)
पायलट के जन्मदिवस कांग्रसी करते रहे गुटबाजी , समर्थक रहे दूर
टोंक । कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का जन्मदिवस कार्यक्रताओं में बीमार व्यक्तियों को फल वितरित कर मनाया। कांग्रेस के जिला महामन्त्री सऊद सईदी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल एवं अनुसूचित जाति व जन जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सआदत अस्पताल टोंक में मरीजों एवं बाल सुधार गृह में बच्चों को फल एवं बिस्किट आदि का वितरण किया। कांग्रेंसजनों ने पीसी चीफ सचिन पायलट के दीघार्यु होने की कामना की साथ ही पायलट की अगुवाई में कांग्रेस की मजबूती की सराहना की। कांग्रेस सेवादल एवं अनुसूचित जाति व जन जाति प्रकोष्ठ की ओर से सचिन पायलट की तरफ से एक दिन पूर्व घोषित निर्धारित कार्यक्रमानुसार बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सआदत हॉस्पिटल पहुॅंचे जहां मरीजों कोफल वितरित किये साथ ही मरीजों की कुशल क्षेम पूछी तत्पश्चात बालसुधार गृह में भी बच्चों को फल वितरित किये। जब कि जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की कोई जानकारी नही दी गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी सहित उनके समर्थकों ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के जन्म दिवस पर आयोजित कार्र्यक्रम से दूरियां बनाये रखी । उल्लेखनीय रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गुटबाजी का असर भी टोंक में नजर आ रहा हैं जहां कांग्रेस गहलोत एवं पायलट धड़े में बंटी हुई दिखाई दे रही हैं। इस अवसर पर कई कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement