Pick-up Drivers Performed Road Jam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिकअप चालकों ने किया सड़क जाम

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जनवरी 2018 8:18 PM (IST)
पिकअप चालकों ने किया सड़क जाम
करौली। पिकअप वाहन चालकों ने जुगाड़ों से हिण्डौन में समान लोडिंग करने के विरोध में बाईपास चौराहे पर करीब आधा घंटे जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। जाम लगने से यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात प्रभारी सुमन सिंह मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन चालकों के साथ बातचीत कर जाम हटवाया। दरअसल, हाइकोर्ट द्वारा रोक लगने के बाद भी शहर की सड़कों पर जुगाड़ों को बंद कराने में पुलिस विफल नजर आ रही है। बिना नम्बर रजिस्ट्रेशन के चलने वाले जुगाड़ से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके इन पर रोक नहीं लग पाई है। इसकी शिकायत कई दफा प्रशासन से कर चुकी है। प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाई नही किए जाने पर पिकअप चालकों ने आज जाम लगा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement