कर्मचारियों से मारपीट का मामला सदर थाना तक पहुंच गया है। कर्मचारियों ने दोषियों को पकडऩे की मांग की। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चतुर्वेदी ने घटना के विरोध में हड़ताल की घोषणा की है। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व कर्मचरियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।