Phalodi Police Take Major Action: Shyamlal, a 10,000-rupee reward-bounty accused, Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फलोदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 हजार का ईनामी आरोपी श्यामलाल गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 17 सितम्बर 2025 5:04 PM (IST)
फलोदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 हजार का ईनामी आरोपी श्यामलाल गिरफ्तार
फलोदी। डीएसटी फलोदी टीम ने विशेष अभियान के तहत ढाई साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान श्यामलाल पुत्र बगताराम विष्नोई निवासी हडमाननगर, भोजाकोर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार श्यामलाल 2022 में सामने आए 105 किलो डोडा पोस्त सप्लाई प्रकरण में वांछित था। लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते फिर रहे आरोपी को डीएसटी टीम ने गुमानपुरा क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से मादक पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और उसके सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement