Petrol will not get witout helmets now in Allahabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इलाहाबाद में भी अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जुलाई 2017 4:34 PM (IST)
इलाहाबाद में भी अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
अमरीष मनीष शुक्ला,इलाहाबाद। जिला प्रशासन ने बाइक सवारों को जोर का झटका हेलमेट से दिया है। यह झटका आपके लिये परेशानी का सबब बन सकता है। तो परेशानी से बचने का लिये शहर के नये नियम को आप भी जान लें । दरअसल संगम नगरी में नया नियम लागू हो रहा है। यहां अब बाइक सवार को हेलमेट के बिना किसी पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलेगा। यह नियम 20 जुलाई से इलाहाबाद परिक्षेत्र में लागू हो जायेगा। इस नियम को अपनाने से इलाहाबाद भी देश विदेश के उन खास शहरों में शामिल हो रहा है। जहां बाइक सवार को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलता ।

जिलाधिकारी के निरनिर्देश पर इस बावत पेट्रोल पंप मालिकों के साथ मैराथन बैठक की गयी और इस रूल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।
शहर में फर्राटा भरते बाइक सवार, सिग्नल तोड़ते रफ्तार के सौदागर और भीड़ में भी तूफान बनकर आगे का रास्ता ढूढ कर निकलते रोड राइडर्स। इन्हे देखकर लगता है कि यातायात का कोई नियम इन्हे नहीं बांध सकता। ये अपनी मनमानी करते रहेंगे । तो भरोसा रखिये। इनकी भी खोपड़ी पर अब हेलमेट नजर आयेगा।

यूं तो बगैर हेलमेट के चालान काटने काट रिवाज है। लोगों का चालान कटता है। लेकिन वह नहीं सुधरते और बार बार स्थिति जस की तस ही बनी रहती। लेकिन अब जब पेट्रोल पंप पर तेल ही नहीं मिलेगा तो मजबूरी में ही सही बाइक चालक को हेलमेट लगाना होगा। इससे जागरुकता के साथ बदलाव की पूर्ण संभावना है।
इलाहाबाद मे हेलमेट की अनिर्वायता का पूर्ण रूपेण पालन करवाने के लिये खास खाका तैयार किया गया है। जिसके लिये रिजर्व पुलिस लाइन इलाहाबाद में यातायात पुलिस जिला प्रशासन, विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, पेट्रोल पम्प संचालकों , अपराध निरोधक कमेटी व सिविल डिफेंस के सदस्यों के साथ बैठक हुई। लोगों ने अपने अपने सुझाव दिये। जिस पर तत्काल अमल करते हुये जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर पेट्रोल लेने के लिये हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। दलील दी गई कि इससे बदलाव होगा और सुरक्षा के लिहाज से भी यह बेहतर कदम होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement