प्रतापगढ़। राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय राठौर ने बताया की केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों से किसानों को 10 बीघा जमींन से अधिक भूमि वाले को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग के लिए सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरना सम्पन्न होने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के ऊपर जमकर बरसे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भगीरथ पाटीदार,युवा विधानसभा अध्यक्ष अजय राठौर, अशोक पटवा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जयंतीलाल राठौर, हरिओम पाटीदार, जिलाध्यक्ष गोपाल बाठी, पूर्व पार्षद अमित भेरविया, सुरेश गुर्जर, कन्हैयालाल मीणा, दशरथ सिंह गुर्जर सहित कई कॉंग्रेस कार्यकत्र्ता एव पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO