khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 4:40 PM (IST)
बाड़मेर। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष कमला कस्वां ने बुधवार को बाड़मेर में सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक मेंंयोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने कहा कि समाज कल्याण बोर्ड की संचालित योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं का विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें।