Advertisement
'आप' के पंजाब में गंदे पानी से लोग परेशान, विरोध में नारेबाजी, सरकार और प्रशासन बेसुध

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि इस गंदे पानी के कारण कई घरों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बीमार पड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज और पीने के पानी की पाइपें बेहद पुरानी हो चुकी हैं और उन्हें बदलने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल दिया गया।
प्रदर्शनकारी यह भी कह रहे हैं कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे इस इलाके को छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।
इस पूरे मामले पर बरनाला की एडीसी अर्पिता जौहल ने जानकारी दी कि शहर में कुल 39 ट्यूबवेलों में से 31 सक्रिय हैं, जबकि कुछ ट्यूबवेल जलस्तर कम होने के कारण बंद हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पीने के पानी की समस्या है, वहां नगर परिषद की ओर से टैंकर भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर फिर भी किसी मोहल्ले में पानी की समस्या बनी हुई है तो वे अपने वार्ड पार्षद से संपर्क करें, ताकि समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।
बता दें कि बरनाला के इस मोहल्ले की पानी की समस्या ने प्रशासन की जल आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गंदा पानी न सिर्फ लोगों की सेहत को खतरे में डाल रहा है, बल्कि जनता को सड़कों पर उतरकर विरोध करने के लिए भी मजबूर कर रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरनाला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


