श्रीगंगानगर। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2015-2016 में नए राशन कार्ड जारी किए गए थे लेकिन, पूर्व में खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों के राशन कार्ड पर खाद्य सुरक्षा चयनित परिवार की मोहर नहीं लगने से ऐसे चयनित परिवार उचित मूल्य पर राशन सामग्री प्राप्त करने से वंचित हो गए हैं। इस मामले को लेकर गुरुवार को सैकड़ों महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर नारेबजी कर प्रदर्शन किया। नारेबजी करने से अधिकारी बाहर आए। इस पर लोगों ने बताया कि उन्हें राशन सामग्री प्राप्त नहीं हो रही है। बिजली का बिल भी बहुत ज्यादा आ रहा है और बैंक से पैसे भी समय पर नहीं निकल रहे हैं। इस कारण बिल भरने से वंचित रह जाते हैं और विद्युत निगम जुर्माना लगा देता है। इस पर एडीएम प्रशासन ने 7 दिन का समय मांगते हुए सारी समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। लोगों ने कहा कि अगर 7 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान