गोहाना। सामाजिक संगठनों की ओर से आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही पाकिस्तान के पीएम का पुतला भी फूंका गया। लोगों ने सरकार से मांग की है कि देश की जनता सरकार से भाषण नहीं कार्रवाई चाहती है। सामाजिक संगठनों की ओर से गुढा चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।