पूर्व पार्षद सुरेश गुर्जर का
कहना है कि नगर निगम की ओर से वार्ड 58 में 28 लेबर लगाई गई है लेकिन, ये
लेबर कहां काम कर रही है, ये किसी को पता नहीं। निगम की इस सुस्ती का
खमियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई लोग महामारी के शिकार हो
रहे हैं। निगम के किसी अधिकारी ने वार्ड का दौरा नहीं किया है। जिसकी वजह
से मजबूरन इलाके के लोगों को यह कदम उठाना पड़ा है।