khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 3:04 PM (IST)
नावां सिटी। बीएसएनएल की सुविधाओं में विस्तार के लिए भूमिगत केबल डाले जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें ठेकेदार के कार्मिकों अनेक दुकानों के बाहर लगे मीटरों को तोडक़र क्षतिग्रस्त कर कर रहें है। जानकारी अनुसार दिन में ठेकेदार के कर्मचारियों ने बाजार में सडक़ पर निशान बना दिए रात को दुकानों के बाहर लगे बिजली मीटरों के तार काटकर मशीनें चलाई और भूमिगत कैबले डालने का काम किया, साथ ही दो-चार दुकानों के मीटरों से तार जोडऩे के लिए मीटरों को तोडक़र क्षतिग्रस्त भी कर दिया। दुकानदारों ने दिन में आए ठेकेदार के प्रतिनिधि के सामने विरोध जताया।