People got relief from scorching heat due to rain and hailstorm in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में झमाझम बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2023 8:07 PM (IST)
जयपुर में झमाझम बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली
जयपुर। जयपुर में बुधवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और पिछले दो दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हुए यह नए वेदर सिस्टम और पाकिस्तान-पंजाब सीमा पर बने साइक्लोनिक सकुर्लेशन का असर है। जयपुर में घने बादलों के बीच बुधवार दोपहर करीब 2 बजे तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और यह शाम पांच बजे तक जारी रही। जयपुर के अलावा राजस्थान के पांच से ज्यादा जिलों में मौसम बदला हुआ देखा गया। राज्य में अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहा है कि 2 से 3 दिनों तक ठंडा मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में हनुमानगढ़ के नोहर व गंगानगर क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नोहर में सबसे अधिक 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। सीकर में भी झमाझम बारिश हुई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement