बांसवाड़ा। जिले में लगातार हो रही चिटफंड कंपनियों की ओर से लूटपाट के बाद अब एक बार फिर चिटफंड कंपनी ने लोगों के करोड़ों डकार लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे अगली तारीख पर पेश करने के आदेश दे दिए गए। लेकिन इस दौरान कोर्ट के बाहर पीड़ित परिवारों ने जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गिरफ्तार आरोपी की संपति कुर्क कर उन्हें उनका पैसा दिलाने की मांग की।