PCS के 2 लाख अभ्यर्थियों का फैसला हाईकोर्ट में सुरक्षित
khaskhabar.com: रविवार, 30 अक्टूबर 2016 11:29 AM (IST)
इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीसीएस 2016 की प्रारंभिक परीक्षा मामले में सुनवाई पूरी कर ली है। न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है और अब दो लाख अभ्यार्थियों की नजर इस फैसले पर टिकी है। पीसीएस परीक्षा में कई सवालो के गलत उत्तर होने पर अभ्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को कोर्ट में घसीटा था, जिसकी सुनवाई पूर्ण करते हुए हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित करत लिया है। हालांकि फैसला आने से पहले आयोग के अफसरान और अभ्यार्थियों कुछ भी कहने से बचते रहे।
यह भी पढ़े :मातम में बदल गई बर्थ-डे पार्टी, करंट से पांच की मौतयह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार