Advertisement
CLU अप्रूवल के बदले पटवारी ने माँगे थे ₹2 लाख, कोर्ट में दाखिल किया चालान

3 फरवरी 2025 को जब शिकायतकर्ता, पटवारी तरुण कुमार से कार्यालय में मिला, तो आरोपी ने उससे कहा कि वह उसके गोदाम का निर्माण पुराना दिखाकर फिल्ड बुक में इंद्राज कर देगा। इस काम की एवज में आरोपी तरुण कुमार पटवारी ने शिकायतकर्ता से सीधे तौर पर ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) नकद रिश्वत की मांग की। उपरोक्त शिकायत पर रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो, फरीदाबाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी 2025 को ट्रेप कार्रवाई का आयोजन किया था।
तरूण कुमार पटवारी को शिकायतकर्ता से ₹2,00,000/- नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। ब्यूरो ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 7/7.2.2025 धारा 7 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। अब ब्यूरो ने मामले की जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पलवल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


