patient belongings are regularly missing -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्पताल के कर्मचारियों पर मरीजों का सामान चोरी करने का आरोप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 6:17 PM (IST)
अस्पताल के कर्मचारियों पर मरीजों का सामान चोरी करने का आरोप
पंचकुला। पंचकुला सैक्टर छह के सिविल अस्पताल की चौथी मंजिल सी ब्लाक में दाखिल एक मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी हो गया । मरीज के परिजनो द्वरा हंगामा करने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बिना सूचना दिए आनन् फानन में वहां स्थित सभी के बैगों की तलाशी ली । बताया जा रहा है की मरीज का नशा मुक्ति केंद्र मे ईलाज चल रहा है । मरीज के परिजन पंचकुला सिविल अस्पताल की चौथी मंजिल सी ब्लॉक में दाखिल मरीज से मिलने आए हुए थे । वार्ड से ही परिजन का मोबाइल चोरी हो गया। इससे पूर्व में भी कई लोगों की वस्तुएं अस्पताल से चोरी हो चुकी बीते दिनों शवग्रह में शव के कानों से बालियां चोरी होने का मामला भी सामने आया था। पहले से अस्पताल प्रशासन चोरी की बात को मानने के लिए तैयार ही नही था , लेकिन सबूत मिलने पर अस्पताल को मानना पड़ा की चोरी की घटनाएं हो रही है। अब प्रशासन ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement