एयरलाइन को दीपा ने लिखित में शिकायत दी और फिर ट्वीट करके एयरलाइन से कहा
कि वह कम से कम विक्लांगों का सम्मान करें। अपने ट्वीट में उन्होंने
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को भी टैग किया। इसके
बाद विस्तारा ने दीपा से माफी मांगी और कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।
दीपा ने इसके बाद एयर विस्तारा को माफी मांगने और भविष्य में ऐसा नहीं
होने देने का वादा करने के लिए शुक्रिया भी कहा।