Paralympic silver medalist Deepa Malik assaulted flight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैरालंपिक में सिल्वर मेडल विजेता दीपा मलिक से फ्लाइट में बदसलूकी

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 4:37 PM (IST)
पैरालंपिक में सिल्वर मेडल विजेता दीपा मलिक से फ्लाइट में बदसलूकी
नई दिल्ली। रियो पैरालंपिक खेलों में शॉटपुट में सिल्वर पदक जीतने वाली दीपा मलिक ने विस्तारा एयरलाइंस के कर्मियों पर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। दीपा का आरोप है कि क्रू मेंबर ने उनसे धीरे बोलने को कहा, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वो एयर होस्टेस बोलीं स्वीटहार्ट, चिल।दीपा के आरोप के फौरन बाद ही एयरलाइन ने माफीनामा जारी कर दिया। यह घटना बुधवार को हुई जब दीपा विस्तारा की मुंबई-दिल्ली उड़ान यूके 902 से सफर कर रही थीं। उन्होंने एयरलाइन से यह भी शिकायत की है कि एयरलाइन के कर्मचारी व्हील चेयर पर जाने वाले यात्रियों की सही से देखभाल नहीं करते। उन्हें व्हील चेयर पर आए पैसेंजर को सीट पर शिफ्ट करना तक नहीं आता। दीपा ने बताया कि उन्होंने अपनी मम्मी को फोन करके फ्लाइट के लेट हो जाने की खबर देने के लिए फोन मांगा,फोन देने की जगह वहां मौजूद स्टॉफ में से एक लडक़ी ने उन्हें कहा स्वीटहार्ट,चिल।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement