khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 4:45 PM (IST)
बाड़मेर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 में केन्द्र सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों एवं राज्य सरकार के बजट घोषणा अनुसार खेल मैदान, श्मशान घाट विकास, अनाज भंडारण, आंगनवाड़ी केन्द्र भवन निर्माण, केटल शेड, वर्मी कम्पोस्ट, मेड़बंदी,व्यक्तिगत टांका निर्माण कार्य की स्वीकृतियां जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने बताया कि निर्धारित तिथि को संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामसेवक मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कार्यों के प्रस्ताव तैयार करवाकर स्वीकृति के लिए पंचायत समिति कार्यालय को भिजवाएंगे। इन शिविरों के लिए कनिष्ठ तकनीकी सहायक को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों से संबंधित फीडबेक से प्रति दिन अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। उन्हांने बताया कि 22 अगस्त को ग्राम पंचायत नांद, दुदाबेरी, विशाला आगोर, सुरा चारणान, विशाला, बोला, भादरेश, चूली, जालीपा, भाडख़ा, खारिया तला, कपूरड़ी, मूढो की ढाणी, रोहिली, बांदरा,भूरटिया, कवास, आदर्श ढूढा, बालेरा, जूनापतरासर, आटी, जसाई, मारूड़ी, बाड़मेर आगोर में शिविर आयोजित होगा। इसके लिए क्रमश: कनिष्ठ तकनीकी सहायक लक्ष्मणसिंह, शेरसिंह, मनीष जैन, गणपतलाल, योगेन्द्रसिंह, सुरेश कुमार, दीपक भारद्वाज एवं बृजमोहन प्रजापत को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को ग्राम पंचायत राणीगांव, बलाउ, उडंखा, जाखड़ो की ढाणी, सनावड़ा, हाथीतला, मुरटाला गाला, महाबार, बाड़मेर मगरा, कगाउ, खुडासा, गरल, मीठड़ा, शिवकर, बाड़मेर ग्रामीण, सांजटा, सरली, गंगासरा, बेरीवाला तला, रावतसर, गालाबेरी, सरणू पनजी, सरणू चिमनजी, आदर्श चवा एवं 24 अगस्त को ग्राम पंचायत चवा, रामसर कुआ एवं कुड़ला में शिविर आयोजित होगा। इस दौरान संबंधित पटवारी भी उपस्थित रहेंगे।