Palar bring 71 million approved for school buildings: Vinay-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाना पालर स्कूल भवन के लिए 71 लाख स्वीकृत: विनय

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 11:40 AM (IST)
लाना पालर स्कूल भवन के लिए 71 लाख स्वीकृत: विनय
नाहन । मिड़िल स्कूल लाना पालर का दर्जा बढ़ाकर उच्च पाठशाला में कर दिया गया है तथा इस पाठशाला के भवन के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शुक्रवार को लाना पालर में लोगों की जनसमस्याओं को सुनने के पश्चात एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। उन्हाेंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में लाना पालर पंचायत प्रदेश में ही नही अपितु देश में भी मॉडल पंचायत के रूप में उभरी है जिसका अनुसरण अन्य पंचायतों द्वारा भी किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में प्राप्त इस समाज के लोग भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखे ताकि इस पंचायत का भ्रमण करने वाले अन्य राज्य भी इसका अनुसरण कर सके। उन्हाेंने स्थानीय पंचायत के लोगों की सिचाई योजना की मांग को स्वीकार करते हुए आईपीएच विभाग को क्षेत्र के लिए सिचाई योजना बनाने का प्रारूप तैयार करने के लिए कहा ताकि लोगों को सिचाई सुविधा उपलब्ध हो सके, जिससे क्षेत्र में कृषि उपज को बढा़या जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई राजीव गांधी सूक्ष्म सिंचाई योजना को अपनाए तथा अपने खेतों ड्रिप फव्वारा सिंचाई प्रणाली को अपनाकर नगदी फसले उगाएं तथा अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करें । सीपीएस ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है ताकि प्रदेश का प्रत्येक गांव सड़क सुविधा से जुड़ सके और किसानों को अपने उत्पाद मण्डियों तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध हो सके । उन्होने जानकारी दी कि चालू वित वर्ष के दौरान राज्य में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 3045 करोड़ की राशि व्यय करके राज्य में चार सौ किमी लंबी नई सड़कों का निर्माण करने के अतिरिक्त साढ़े पांच सौ किमी सड़कों को पक्का करने का लक्ष्य रखा गया है । इस अवसर पर एसडीओ आईपीएच नौहराधार वीके गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान,पंचायत प्रधान सरीता देवी सहित अन्य मणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement