Advertisement
पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने पंजाब बॉर्डर पर दो को किया ढेर

बीएसएफ के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिए के भागकर पाकिस्तान की तरफ लौट जाने की बात कही जा रही है। यानी कुल तीन लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद दो को मार गिराया गया, जबकि तीसरा वापस लौट गया।
इस घटना के बाद एक बार फिर साफ हुआ कि पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ की कोशिशों को लेकर अलर्ट हैं। बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। पहले उन्हें चेतावनी दी गई और चेतावनी नहीं मानने पर फायरिंग की गई।
इस पूरे घटनाक्रम में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि बीएसएफ की ओर से की गई है। वहीं, तीसरे घुसपैठिए के वापस पाकिस्तान लौटने की बात सामने आई है। घटना तरनतारन सेक्टर के राजोके बीओपी इलाके की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


