Advertisement
ओवैसी की बात सही, सपा-कांग्रेस मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक समझती हैं : ओम प्रकाश राजभर

राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों के दम पर चार बार सरकार बनाई, लेकिन उन्होंने मुसलमानों से दरी बिछवाने का काम कराया। एक बार भी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि जब सरकार बनी तो अखिलेश यादव ने अपनी बिरादरी को आगे बढ़ाया। जब कांग्रेस सरकार बनी तो वे भी अपने ही दांव-पेच में उलझ गए। उन्होंने कहा कि इस नाते ओवैसी जो कह रहे हैं, वो बिल्कुल सही कह रहे हैं।
बता दें कि ओवैसी ने अभी हाल ही में बहराइच में एक जनसभा में मुसलमानों को लेकर कहा था कि हम कहते हैं, "दरी नहीं बिछाएंगे।" हम कहते हैं कि हम वोट बैंक नहीं हैं और हमें हमारा हक मिलना चाहिए। जहां सपा मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारेगा, वहां हम उतारेंगे।
एसआईआर को लेकर देश में चल रहे प्रदर्शन पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष के लोगों को जनता ने नकार दिया है और अब ये लोग अपनी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार बता रहे हैं। 2014 से पहले पूरे देश की सिस्टम पर कांग्रेस का कब्जा था, उसी दौरान नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, उनको जनता का पूरा प्यार मिला। इसी तरह जब यूपी में सपा की सरकार थी, उसी के बाद भाजपा की सरकार बनी, अब ये लोग शोर मचा रहे हैं।
यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर राजभर ने कहा कि ये सीट को लेकर आपस में ही लड़ रहे हैं, जनता को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। इनसे कुछ नहीं होने वाला है। जनता सब समझ रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अम्बेडकरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


