Advertisement
मसूद गाजी को लेकर शौकत अली के बयान पर भड़के ओपी राजभर, कहा-'महाराजा सुहेलदेव ने गाजी को दौड़ाकर मारा था'

उन्होंने कहा कि जब यहां मुसलमानों के शासन में आईने अकबरी संविधान था। अंग्रेजों के शासन में गजेटियर संविधान था। इतिहास के पन्नों को उठाकर उनको (शौकत अली) पढ़ना चाहिए। जब इतिहास के पन्नों को पढ़ेंगे तब समझ आएगा। यह बयानबाजी केवल वोट के लिए की जा रही है। देश को लूटने और गुलाम बनाने वाले की पूजा नहीं की जाएगी बल्कि जिसने देश की सुरक्षा की और देश की संपत्ति को बचाया, उसकी पूजा होगी।
उन्होंने कहा कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बनाया गया है और 56 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था और बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया।
बता दें कि एआईएमआईएम नेता शौकत अली खान ने कहा था कि ये वही लोग हैं जो देश के संविधान का सम्मान नहीं करते और बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में भी बुरा-भला कहते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अम्बेडकरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


