Nurses work outs to various demands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज का कार्य बहिष्कार

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 6:06 PM (IST)
विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज का कार्य बहिष्कार
झुंझुनूं । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर में नर्सेज पिछले 10 दिनों से अनशन पर बैठे है। अनशनकारी दो नर्सेज कार्मिकों की तबियत अधिक बिगडऩे के चलते उन्हें कल जयपुर के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभी तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं किए जाने और अनशनकारियों के समर्थन में प्रदेशभर के नर्सेज कर्मचारियों ने आज दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर गेट मिटिंग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी क्रम में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भी नर्सेज स्टाफ ने नारेबाजी कर सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। नर्सेज कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चाहती है कि नर्सेज हड़ताल पर चले जाए। लेकिन आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नर्सेज चरणबद्ध तरीके से भूख हड़ताल करेंगे। लेकिन हड़ताल पर नहीं जाएंगे। अभी भी सरकार नहीं चेतती है तो आंदोलन को उग्र करने का रणनीति बनाने का भी आह्वान किया। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement