khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 11:19 AM (IST)
श्रीगंगानगर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन श्रीगंगानगर द्वारा नर्सेज के 6822 पदों को समाप्त करने संबंधी आदेशों को निरस्त करने, नर्सेज के पदनाम केंद्र के अनुरूप करने, संविदा नर्सेज को नियमित करने, एएनएम नर्सेज को पंचायती राज से मुक्त करने, नवनियुक्त नर्सेज का प्रोबेशन समाप्त करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना बुधवार को 36वें दिन भी जारी है। बुधवार को सूरतगढ़ ब्लॉक के नर्सेज द्वारा धरना देकर रोष प्रकट किया गया। इससे पूर्व एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर से भी मिला और मांगों से अवगत कराया। आंदोलन को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ और संविदा कर्मचारी संघ द्वारा समर्थन दिया गया है। राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण नर्सेज में गहरा रोष व्याप्त है। 25 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर नर्सेज मशाल जुलूस निकल कर प्रदर्शन करेंगे।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले