nurses protested against state government in sriganganagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार को सद्‌बुद्धि देने के लिए नर्सिंगकर्मियों ने किया यज्ञ

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 7:10 PM (IST)
सरकार को सद्‌बुद्धि  देने के लिए नर्सिंगकर्मियों ने किया यज्ञ
श्रीगंगानगर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन प्रदेशव्यापी आह्वान पर नर्सेज के 6822 पदों को समाप्त करने के आदेश निरस्त करने, सविंदा और वंचित नर्सेज को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला अस्पताल में पिछले 27 दिनों से चल रहे नर्सिंगकर्मियों के धरने पर राज्य सरकार को सद्‌बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया गया। नर्सिंगकर्मियों ने सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ में आहूति देते हुए कहा कि नर्सेज अपनी मांगें मनवाने के लिए शांतिपूर्ण रूप से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन, राज्य सरकार इनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। जिला अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा कि नर्सेज शांतिपूर्वक रूप से अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं मगर, सरकार ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में नर्सिंगकर्मी 25 नवम्बर को मशाल जुलूस निकालकर रोष प्रकट करेंगे। यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement