बारां। एनटीपीसी अन्ता में सोमवार को एनटीपीसी का 42वां स्थापना दिवस महाप्रबन्धक एनटीपीसी देबोज्योति नन्दी ने ध्वजा रोहण एवं गुब्बारे छोड़क़र मनाया गया । इस अवसर पर महाप्रबन्धक अन्ता ने सभी कर्मचारियों को एनटीपीसी स्थापना दिवस की बधाई दी तथा एनटीपीसी एवं अन्ता गैस पावर स्टेशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । इस उपलक्ष पर महाप्रबन्धक महोदय ने धतूरिया व तामखेड़ा के दिव्यागों को ट्राई साइकिल प्रदान की एवं राष्ट्रीय एकता सप्ताह एवं सर्तकता जागरूकता सप्ताह के दौरान हुई । प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले आई टी आई, अन्ता, केन्द्रीय विद्यालय, राज. बा. उ. माध्य. विद्यालय, अन्ता तथा आस पास के अन्य विद्यालयों के छात्र/छात्राओं एवं निर्णायकों जी.के.शर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता एवं अतुल श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया । एनटीपीसी के स्थापना दिवस पर अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड गुरदीप सिंह ने केन्द्रीय कार्यालय से विडियों कान्फ्रेसंग के माध्यम से एनटीपीसी के सभी परियोजनाओं, संयत्र तथा कार्यालयों के कर्मचारियों को संबोधित किया । इस अवसर पर एनटीपीसी के विभागाध्यक्ष एवं अनुभागाध्यक्ष, सहायक कमान्डेण्ट, सीआईएसएफ एव सहयोगी अभिकरणों के सदस्य उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...