Nrsingkarmion Ravana burned as a government order-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सिंगकर्मियों ने रावण के रूप में जलाया सरकार का आदेश

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 7:30 PM (IST)
नर्सिंगकर्मियों ने रावण के रूप में जलाया सरकार का आदेश
श्रीगंगानगर। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के प्रदेशव्यापी आहवान पर नर्सेज एसोसिएशन ने 6822 पद समाप्त करने के विरोध में आक्रोश प्रकट करते हुए सरकार के कदम की निंदा की। श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में एसोसिएशन द्वारा पद समाप्ती आदेशों का पुतला जलाया। एसोसिएशन ने नर्सेज के पद समाप्ति पत्र को रावण के रूप में जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जिलेभर के तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सरकार का विरोध प्रकट करते हुए पुतला जलाया गया। श्रीगंगानगर नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया की सरकार ने जिस तरह से नर्सेज कर्मचारियों के पदों पर कैंची चलाई है उसका विरोध से एसोसिएशन ने शुरू कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा एसोसिएशन की मांग नहीं मानी गयी तो आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement