Notorious cow slaughterer arrested in encounter in Hapur, was trying to escape by snatching police pistol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 21, 2026 9:39 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

हापुड़ में कुख्यात गोकश बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का कर रहा था प्रयास

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जून 2025 2:14 PM (IST)
हापुड़ में कुख्यात गोकश बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का कर रहा था प्रयास
हापुड़। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात गोकश बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश नूरु कुरैशी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। नूरु कुरैशी गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र का टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी 2/3 जून 2025 की रात थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम सालेपुर कोटला के जंगल में साथियों के साथ गौकशी की वारदात में शामिल था। इस मामले में हाफिजपुर थाने में गौवध अधिनियम के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद कराने ले गई थी। इस दौरान नूरु कुरैशी ने मौका पाकर पुलिस की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया।
मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सरकारी पिस्टल मय मैगजीन तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक नूरु कुरैशी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो लंबे समय से गौकशी व अन्य अपराधों में लिप्त है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement