नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि यह देशभक्ति की आड़ में किया गया आठ लाख करोड़ रूपए का अब तक सबसे बड़ा घोटाला है। नोटबंदी को लेकर आम जनता को हो रही परेशानी के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के साथ आजाद मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, देशभक्ति की आड़ में आजाद भारत का यह अब तक का सबसे बड़ा घेाटाला है।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहरयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर