नवलगढ़ (झुंझुनूं)। गोगा मंडी इलाके में पानी से ढाका की ढाणी की महिला की मौत का मामला अभी थमा नहीं है। हालांकि कस्बे में तीसरे दिनभर शांति बनी रही। अभी 144 धारा पांच सितंबर तक आधी रात तक लागू रहेगी। इस अवसर पर समाज के लोगों ने कहा नगरपालिका प्रशासन तथा ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण बबिता की मौत हुई है। गौरतलब है कि महिला की मौत पानी में डूबने के कारण हुई थी।