NIA raids seven places in Rajasthan in PFI case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनआईए ने राजस्थान में पीएफआई मामले में सात जगह की छापेमारी

khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 5:23 PM (IST)
एनआईए ने राजस्थान में पीएफआई मामले में सात जगह की छापेमारी
कोटा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पीएफआई के मामले में सात जगहों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की जा रही है जो लोग पीएफआई से जुड़े रहे हैं। केंद्र सरकार ने गत दिनों कट्टरपंथी संगठन के आरोप लगने और कुछ घटनाओं में पीएफआई के शामिल होने की खबरों की पुष्टि होने के बाद इस संगठन को देशभर में बैन कर दिया था। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में 7 स्थानों पर तलाशी ली। इसमें कोटा जिले में 3, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और जयपुर में एक-एक जगह तलाशी ली गई। एएनआई ने तकनीकी व गोपनीय सूत्रों से उन लोगों के बारे में मालूम किया है कि कौन कौन लोग पीएफआई से जुड़े रहे हैं। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संगठन की मदद करते रहे हैं। पीएफआई को बैन करने के बाद से एएनआई राजस्थान में एक हजार से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पीएफआई को चंदे के रूप में राशि दी थी। एक साल पहले उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले मेंं गिरफ्तार एक शख्स के भी पीएफआई से जुड़े होने की पुष्टि हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement