Violent Attack in Kota Driven by Election-Related Rivalry: BJP Leader Brutally Beaten-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में चुनावी रंजिश में खूनी हमला : भाजपा नेता को बेरहमी से पीटा, दोनों हाथ-पैर व चेहरे पर आए 10 फ्रैक्चर, घुटने और हथेली की हड्डियां भी चकनाचूर

khaskhabar.com: शनिवार, 28 नवम्बर 2026 08:58 AM (IST)
कोटा में चुनावी रंजिश में खूनी हमला : भाजपा नेता को बेरहमी से पीटा, दोनों हाथ-पैर व चेहरे पर आए 10 फ्रैक्चर, घुटने और हथेली की हड्डियां भी चकनाचूर
11 दिन से निजी अस्पताल में भर्ती हैं पीड़ित कृष्ण शर्मा, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुख्य आरोपी विनीत शर्मा और उसके भाई सहित अब तक 8 हमलावरों को किया गिरफ्तार कोटा। कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने सुल्तानपुर के भाजपा नेता कृष्ण शर्मा (49) को इतनी बेरहमी से पीटा कि उनके दोनों हाथ, पैर और चेहरे पर कुल 10 फ्रैक्चर हो गए हैं। नाक की हड्डी टूट जाने के कारण उन्हें सांस लेने में भी भारी कठिनाई हो रही है और वे पिछले 11 दिनों से कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विनीत शर्मा और उसके भाई दिलीप उर्फ कालू सहित अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट से घर लौटते समय कार को मारी टक्कर, फिर सरियों और रॉड से की मारपीट
17 नवंबर की रात हुई वारदात: जानकारी के अनुसार, यह हमला 17 नवंबर की रात करीब 11 बजे उस समय हुआ, जब कृष्ण शर्मा अपने रेस्टोरेंट से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार सवार हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उन्हें बाहर निकालकर लोहे की रॉड, सरियों, पाइप और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ ही देर बाद रेस्टोरेंट बंद कर पीछे से आ रहे उनके भाई ने गंभीर हालत में कृष्ण को अस्पताल पहुंचाया।
पुराने साथी के बीच पनपी चुनावी रंजिश: परिजनों ने बताया कि कृष्ण शर्मा पहले मुख्य आरोपी विनीत शर्मा के साथ ही रहते थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच चुनावी रंजिश पैदा हो गई।
हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी विनीत शर्मा : इटावा डीएसपी ओमप्रकाश सरावग ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी विनीत शर्मा (जो सुल्तानपुर पालिका की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष हेमलता के पति हैं) और उसके भाई दिलीप उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 हमलावर पहले ही पकड़े जा चुके हैं। विनीत भाजपा से जुड़ा हुआ हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं उसका भाई दिलीप कांग्रेस से जुड़ा है और उस पर 8 मामले दर्ज हैं।
11 दिन से अस्पताल में भर्ती, करनी पड़ी कई जटिल सर्जरी: डॉक्टरों ने बताई चोटों की गंभीरता
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दीपक खंडेलवाल के अनुसार, हमले में कृष्ण शर्मा के शरीर की कई प्रमुख हड्डियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें जोड़ने के लिए कई जटिल सर्जरी करनी पड़ी हैं:
पटेला (घुटने की कटोरी): घुटनों की पटेला हड्डियां टूट गईं, जिससे आगे की गोल हड्डी के टुकड़ों को बाहर निकालना पड़ा और ऑपरेशन कर रिप्लेसमेंट किया गया।
फीमर (जांघ की हड्डी): बाएं पैर की फीमर (कूल्हे से घुटने तक शरीर की सबसे मजबूत हड्डी) टूट गई है, जिससे चलना असंभव हो जाता है और रिकवरी में सर्वाधिक समय लगता है।
रेडियस-अल्ना (हाथ की हड्डियां): दाएं हाथ में कोहनी से कलाई के बीच की दोनों हड्डियां (रेडियस और अल्ना) टूटने से निचला हिस्सा बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया।
मेटाकार्पल (हथेली की हड्डियां): बाएं हाथ की हथेली के पीछे की 5 में से 4 हड्डियां टूटने से हथेली का ढांचा बिखर गया, जिन्हें जोड़ने के लिए सभी हड्डियों में वायरिंग करनी पड़ी।
नेजल बोन (नाक की हड्डी) और चेहरा: नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने से ऑपरेशन करना पड़ा है और उन्हें प्राकृतिक रूप से सांस लेने में परेशानी हो रही है, वहीं चेहरे पर लगे कई गहरे कट और घावों को भी सर्जरी के जरिए ठीक किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement