NIA probe into the attack will challenge Pathankot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पठानकोट हमले में एनआईए की जांच को चुनौती देंगे

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 8:16 PM (IST)
पठानकोट हमले में एनआईए की जांच को चुनौती देंगे
मोहाली। आवाज-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जो पाकिस्तानी आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ मोहाली में (एनआईए) ने स्पेशल कोर्ट मे चालान पेश किया उसी कोर्ट में वह भी याचिका दायर कर एनआईए टीम की जांच को चुनौती देंगे । शांडिल्य आज मौहाली के सेक्टर 69 मे डा. सन्नी सिंह आहलुवालिया के क्लीनिक मे पत्रकरो से बातचीत कर रहे थे । श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पठानकोट हमला 2 जनवरी 2016 को हुआ था जिसमें पाकिस्तान के 6 आतंकवादी सेना की वर्दी में पठानकोट एअरबेस मे घुसे और 7 भारतीय जवानों को शहीद किया था l शाडिल्य ने कहा कि 26 दिंसबर को उन्हे पाकिस्तान से उनके मोबाइल नंबर 8221953333 पर धमकी आई थी कि वीरेश शांडिल्य तुझे मारने के लिए लश्कर-ए-तैयबा के 6 कमांडो इंडिया में घुस चुके है और 2 जनवरी को पठानकोट एअरबेस पर आतकी हमला हुआ और हमले को अंजाम 6 आतंकियों को दिया था जो सेना की वर्दी में थे । आवाज-ए-हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्होने 26 दिसंबर 2015 को रात को ही इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी पंजाब को ईमेल भेज दी थी और पाकिस्तान के जिस नंबर से धमकी आई थी उस नबर का जिक्र किया था और बाकायदा निदेशक आईबी को ईमेल भेजी हालाकि पंजाब पुलिस ने 14 जनवरी 2016 को मोहाली मे ऍफ़आईआर दर्ज कर ली थी लेकिन नेशनल इंवैस्टिगेशन एंजेसी (एनआईए) व पंजाब पुलिस ने इस पर कोई जांच नही की और उन्हे पाकिस्तानी आतंकवादियो से मरने के लिए छोड़ दिया और उनकी ईमेल को गंभीरता से नहीं लिया l वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह एनआइए स्पेशल कोर्ट मोहाली मे याचिका दायर कर मांग करेगे कि एनआईए को आदेश दें कि उनकी 26 दिंसबर 2015 की पाकिस्तान से आई धमकी को 2 जनवरी 2016 के पठानकोट आतंकी हमले से जोड़कर जांच की जाए क्योंकि जिस आतंकी ने शांडिल्य को धमकी दी थी उसने स्पष्ट 6 आतंकियों के होने की बात कही थी पर पुलिस व आईबी ने इसे गंभीर नहीं लिया l

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement