NHM staff demostration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 6:43 PM (IST)
एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
रोहतक। अपनी मांगों को लेकर पिछले 11 दिन से धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया। आज प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारियों ने सडकों पर उतरकर रोष-प्रदर्शन किया और सरकार से उनकी मांगे जल्द पूरा करने की मांग की। मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों ने अपनी मांगे रखी और साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ऐसे ही हठ पर अडी रही तो कर्मचारी भी हडताल खत्म नहीं करेंगे, इसी तरह से धरने पर बैठे रहेंगे। पिछले 11 दिन से रोहतक के एनएचएम कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। इन कर्मचारियों के समर्थन में कई कर्मचारी संगठन भी उतर आए हैं। शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने शहरभर में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा। इन कर्मचारियों के प्रदर्शन का हालांकि सर्व कर्मचारी संघ ने आह्वान किया था, लेकिन प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के इक्का-दुक्का नेता ही नजर आए। एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर संजीदा नहीं है। खुद स्वास्थ्य मंत्री भी जिद्द पर अडे हुए हैं। सरकार को चाहिए कि जो कर्मचारी सालों से काम कर रहे हैं, उनकी मांगों को पूरा करे। पिछले 11 दिन से सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। कर्मचारियों ने कई बार बातचीत करने के प्रयास किए, लेकिन सरकार ने एक कदम भी आने नहीं बढाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह से सरकार जिद्द पर अडी हुई है, वह ठीक नहीं है। वे भी तब तक हडताल पर बैठे रहेंगे, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती। सरकार बेटी बचाने का नारा देती है, लेकिन हकीकत में बेटियों को सडकों पर लाने के काम कर रही है।
यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे
यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement