इलाहाबाद।भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राम मंदिर के मुद्दे पर जबरदस्त बयान दिया है । उन्होंने कहा कि अशोक सिंहल की भी आखिरी इच्छा थी कि भारत के तीन प्रमुख धर्मस्थल अयोध्या, काशी व मथुरा में तोड़े गए मंदिरों की जगह नए मंदिर का निर्माण हो। अगले साल 2017 में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू होगा । भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी इलाहाबाद के प्रयाग संगीत समिति में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल की स्मृति में अरुंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ द्वारा आयोजित `वर्तमान चुनौतियों और एकात्म मानववाद` विषयक संगोष्ठी पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम शासकों ने हिंदुओं के 40 हजार मंदिर तोड़े हैं। ऐसे में उन्हें अयोध्या में मंदिर बनाने में हमारा साथ देना चाहिए, नहीं तो हमें उनकी मस्जिदों पर विचार करना होगा। हिंदू व मुस्लिम का डीएनए एक है, ऐसे में उन्हें मंदिर निर्माण में सहयोग देने को आगे आना चाहिए।स्वामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस में कोई दम नहीं है। मुस्लिमों का पक्ष बाबरी मस्जिद को धर्मस्थल नहीं प्रापर्टी के रूप में पेश कर रहा है। वह इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई को लेकर प्रयासरत हैं। जल्द पीठ का गठन हो जाएगा और विजय मिलेगी। स्वामी ने कहा कि नेहरू ने भारत में सोवियत सिस्टम लागू किया था, जिसका महात्मा गांधी सहित दूसरे लोगों ने विरोध किया। परंतु नेहरू नहीं माने, इसके चलते देश में कालाधन जमा होता गया।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले