Newly launched Mother and Child Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवनिर्मित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 7:05 PM (IST)
नवनिर्मित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का शुभारंभ
धौलपुर। शहर में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में शुक्रवार से नवनिर्मित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का शुभारंभ कर दिया गया। पीएमओ डॉ जर्नादन सिंह परमार ने एक शिशु मरीज का पर्चा बनाकर जांच करते हुए उसे चिकित्सालय में भर्ती किया। पीएमओ ने बताया कि पुराना भवन मरीजों की संख्या को देखते हुए कम पड़ रहा था। जिसके बाद नए भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये अस्पताल पूर्णरूप से एयर कंडीनशर है। जो मरीजों के लिए सुविधाजनक भी है। साथ ही यहां विभिन्न प्रकार की आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं भी मरीजों को मिलेगी। जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना नहीं पड़ेगा और आर्थिक शोषण से भी बच सकेंगे। इस नए भवन में 100 नए और पुराने सभी बैडों को शिफ्ट कराया जाएगा। जिससे जच्चे-बच्चे के लिए कोई परेशानी न हो। इस दौरान चिकित्सकों ने अपने-अपने चैम्बरों में बैठकर मरीजों की जांच की और दवाएं दी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement