Newborn baby found in bushes in Mahoba, admitted to hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महोबा में झाड़ियों में मिला नवजात शिशु, अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com: शनिवार, 07 सितम्बर 2024 1:24 PM (IST)
महोबा में झाड़ियों में मिला नवजात शिशु, अस्पताल में भर्ती
महोबा (उप्र)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की कुलपहाड़ कस्बे के बड़ापुरा मोहल्ला में शुक्रवार को झाड़ियों से पुलिस ने एक नवजात शिशु बरामद किया है, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने शनिवार को बताया कि कुलपहाड़ कस्बे के बड़ापुरा मोहल्ले में झाड़ियों से कपड़ों में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु (बच्चा) बरामद किया गया है, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि बच्चे के जैविक माता-पिता की खोज की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व भी कस्बे के मोक्षधाम के नजदीक मृत अवस्था में एक नवजात मिला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement