new dig handled charge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ रेंज के नये डीआईजी संभाला चार्ज

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 09:03 AM (IST)
मेरठ रेंज के नये डीआईजी संभाला चार्ज
मेरठ। मेरठ रेंज के नये डीआईजी एस इमैनुउल ने सोमवार को चार्ज ग्रहण करते हुए कहा कि अपराध व अपराधियों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा तथा अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। उन्होंने पुरानी अनसुलझी घटनाओं को भी प्राथमिकता से सुलझाने की बात कही। उन्होंने त्यौहारों पर विशेष सुरक्षा व सतर्कता बरतने तथा सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग करने को भी कहा। 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री इमैनुउल मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले है। इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर नये डीआईजी का एसएसपी जे रविन्द्र गौड सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement