कोटा। पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट की सहमति के बाद कोटा में कांग्रेस देहात ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। देहात कांग्रेस की अध्यक्ष सरोज मीणा ने औपचारिक रूप से नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें उपाध्यक्ष पद पर 9, महासचिव पद पर 17 पदाधिकारियों को जिम्मा सौपा गया गया है। कार्यकारिणी में कुल 102 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ये सभी सदस्य चार विधानसभा क्षेत्रों में कार्य करेंगे।