फगवाड़ा । संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी में आठवीं पंजाब बटालियन एनसीसी. फगवाड़ा की ओर से सीएसीटी. (आई.जी.सी.) 42 का नौ दिवसीय कैंप आज संपन्न हो गया।
कैंप का आयोजन बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल दविन्द्र पाल सिंह चाहल एवं एडमिन आफिसर लैफ्टिनेंट कर्नल राजिन्द्र मेहता की देखरेख में हुआ। जिसका उद्घाटन कर्नल दविन्द्र पाल सिंह ने किया था। इस दौरान प्रात:काल पी.टी., ड्रिल तथा योगा की गतिविधियां करवाई गई। कैंप में कैरियर काऊंसलिंग, लीडरशिप, गलोब्ल वार्मिंग तथा स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। दिल्ली के इंडिया गेट पर आयोजित होने वाली 26 जनवरी की वार्षिक परेड में शामिल होने वाले कैडिटस को भी ट्रेनिंग दी गई।
कैंप में 45 कालेजों तथा 20 स्कूलों के छात्रों ने इस कैंप में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कैप्टन पवन कुमार तथा लैफ्टिनेंट सतिन्द्र कुमार ने छात्रों को पर्सनल डवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी। इसके साथ ही मैप रीडिंग, श ट्रेनिंग, फायरिंग के अभ्यास व खेल मुकाबलों का आयोजन भी हुआ। कैंप के सफल आयोजन में बाबा दिलावर सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. ढिल्लों (सेवानिवृत) वी.एस.एम., कैप्टन सुखदेव सिंह, वाईस प्रैजिडेंट केवल सिंह ढिल्लों, उप प्रधान हरदमन सिंह, डा. जे.एस. बल्ल (वाईस चांसलर), डा. वी.आर ने योगदान दिया।