गोरखपुर।बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।ये गिरोह लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था और अपने इसी फर्जी खाते में रुपये मंगवा कर अपने निकाल लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लैपटाप,8 मोबाइल,125 फर्जी सिम,11 चेक बुक,15 एटीएम,12 पासबुक,200 के करीब निर्मित अर्धनिर्मित वोटर आई डी कार्ड पुलिस ने बरामद किया है।