पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह शख्स बड़ा नटवरलाल है। इसके गैंग के कारनामे सुनकर आपके होश पाख्ता हो जायेंगे। ये शख्स फर्जी वोटर आई डी कार्ड बनाते थे। फिर उससे बैंक में फर्जी खाता खुलवाते थे। इनका फर्जीवाड़ा यहीं खत्म नही होता था। ये फर्जी गैंग इन फर्जी खातों के आधार पर ऑनलाइन बैंकिंग करते थे,और फर्जी तरीके से लोगों से इस खाते में ठगी से पैसा मंगवाते थे।