इस कार्य से जुड़े सहायक अभियंता (जलग्रहण) राजेश शर्मा ने बताया कि कोलायत पंचायत समिति क्षेत्र में नोखड़ा की अमोलाई के अलावा बैरों का तालाब, बड़ापाल और राठोलाई तलाई और टोकला में रम्भोलाई के अलावार सुथारों की नाडिया में जल संरक्षण के कार्य होंगे। इन कार्यों पर लगभग 65 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। ये कार्य पूर्ण होने पर दोनों गांवों के हजारों ग्रामीणों और पशुओं को प्रत्यक्ष लाभ होगा।